Home झारखण्ड आईटीआई बाघमारा में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन
झारखण्डराज्य

आईटीआई बाघमारा में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन

Share
Share

छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित

बौआ कला : बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ आठ लेन सड़क के समीप स्थित आईटीआई बाघमारा में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया भीम लाल रजक पहुंचे। मौके पर छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुखिया भीम लाल रजक ने प्राचार्य प्रभारी राधे पंडित को धन्यवाद दिया एवं छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में लगभग 25 छात्र – छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गया।
प्रभारी प्राचार्य राधे पंडित ने कहा कि आज के आधुनिक समाज में कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल युवाओं के लिए बेहतर साबित हो रहीं हैं।जिससे देश के युवा लाभान्वित हो रहे हैं।साथ ही रोजगार प्राप्ति कर रहे हैं।आईटीआई बाघमारा के स्टूडेंट्स भी विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं।यह संस्थान के लिए गर्व की बात हैं।
इस कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार साह, सिविल सोरेन, सुमंत शर्मा, अरुण कुम्हार, रोहित कुमार एवं अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घंटों से कीचड़ में फंसी गाय को युवाओं ने निकाला बाहर।

धनबाद । बौआ कला उत्तर पंचायत के युवाओं ने शनिवार की देर...

खोरठा साहित्यकार – गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के रोआम गांव...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों...

“हैप्पी स्ट्रीट” : नागरिकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स।

प्रशासन ने की नशा छोड़ने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील।...