धनबाद । जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के रोआम गांव निवासी झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा साहित्यकार, गीतकार, कवि ,फ़िल्म लेखक एवं निर्देशक विनय तिवारी की माँ स्वर्गीय बेला रानी की 10वीं पुण्यतिथि बेला भवन रोआम में मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत बेला रानी के प्रथम सुपुत्र समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी ने अपनी माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।तत्पश्चात मनोज तिवारी, विनय तिवारी, अजय तिवारी, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी, प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन तिवारी ,राहुल तिवारी ,अंजन तिवारी, गौरव तिवारी, युवा नेता रूपेश तिवारी, सौरभ तिवारी,राजरंजन तिवारी ,ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, बाला ,पंडित, डूगु एवं अन्य ने श्रद्धांजलि दी।
Leave a comment