Home झारखण्ड ननि चुनाव को लेकर प्रशासन ने निगम क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च।
झारखण्डराज्य

ननि चुनाव को लेकर प्रशासन ने निगम क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च।

Share
Share

ग्रामीण एसपी ने कतरास थाना में की बैठक,दिये कई निर्देश।

धनबाद । नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह की अगुवाई में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च कतरास थाना से निकलकर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इलाके में मार्च कर निष्पक्ष चुनाव में भाग लेने की अपील की।एसडीपीओ ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।हर बूथ के अलावा जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे।फ्लैग मार्च में बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू,कतरास अंचल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी, कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह,रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि,अंगारपथरा प्रवीण कुमार, तेतुलमारी थानेदार विवेक चौधरी शामिल रहें।वहीं दोपहर के समय ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी चुनाव को लेकर कतरास थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।एसपी ने कहा कि शाम को चुनाव प्रचार थम जायेगा।फ्लैग मार्च निकाल कर आम मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की जायेगी।एसपी ने बताया कि निगम क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिये पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।सभी बूथों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।

चुनाव में पर्याप्त दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।सभी बुथो में दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। इसके अलावे अतिरिक्त पुलिस बल लगातार गश्ती करेंगे। निर्धारित समय पर चुनाव प्रारंभ किया जाएगा।कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के पूर्व सभी बूथों का निरीक्षण कर भौतिक जानकारी ले ली गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...