Home झारखण्ड उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

Share
The Deputy Commissioner heard the complaints of common citizens.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर, बरवाअड्डा, सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में रैयती जमीन की मापी कराने, जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, लंबित बिल का भुगतान कराने, ऑनलाइन पंजीकरण व लगान रसीद निर्गत कराने, जालसाजी कर रजिस्ट्री करा लेने, जन्म तिथि में सुधार कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...

9 वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से हुई मौत।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के बमीठा क्षेत्र के इमलाहा गाँव में...

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा कार्यपालक ने लिया संज्ञान.

बुढ़मू दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण...