Home झारखण्ड उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

Share
The Deputy Commissioner heard the complaints of common citizens.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के पाथरडीह, धैया, बाघमारा, तोपचांची, टुंडी, कतरास, सिंदरी, बरवाअड्डा, भूली, धनसार, कलियासोल, जोड़ापोखर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं।

जनता दरबार में अवैध कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट एवं रंगदारी मांगने के संबंध में, नगदी समेत सोना चांदी चोरी होने, दुकान और मकान में जबरन ताला लगाने, बार बार ओबीसी प्रमाण पत्र अस्वीकृत कर देने, अवैध निर्माण करने, नाली निर्माण तथा जलमीनार चालू कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...