Home झारखण्ड सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने CBSE सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में रचा उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान।
झारखण्डराज्य

सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने CBSE सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में रचा उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान।

Share
The students of Saraswati Shishu Mandir created a new record of excellence in the CBSE Senior Secondary Certificate Examination 2026.
Share

धनबाद (झारखंड) : सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह (कतरास) के छात्र – छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ किया है।
विज्ञान संकाय से कुल 100 छात्र – छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 68 स्टुडेंट्स ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

विज्ञान संकाय में संजना कुमारी ने 95.2% अंक, रोशनी कुमारी ने 91.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

वाणिज्य संकाय से कुल 72 स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 39 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
वाणिज्य संकाय में रिशिका कुमारी ने 95.4% ,वर्षा शर्मा 95% ,स्नेहा गोस्वामी 92.8% ,अंजलि शर्मा 91.8% ,मानस्वी गुप्ता 90.2% प्राप्त किया।
स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को नई पहचान देते हुए अपने परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिभा का अनुपम परिचय प्रस्तुत किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष प्रदीप खेमका एवं सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्र – छात्रों को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि यह परिणाम स्टूडेंट्स की कठिन साधना, आचार्यों की निष्ठापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभावना से युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु सतत प्रयत्नशील है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यहां के स्टूडेंट्स भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल स्टूडेंट्स, आचार्यों एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत हुए हारून रशीद।

धनबाद (झारखंड) : राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड (झारखण्ड सरकार) के सदस्य मो....