Home झारखण्ड अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।
झारखण्डराज्य

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

Share
Employment fair was organized in the premises of Lower Regional Employment Exchange.
Share

धनबाद । शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया।

नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा आज के भर्ती कैंप में विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कुछेक आवेदकों की चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।अंत में नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भर्ती कैंप की समाप्ति की गई।

इस भर्ती कैंप में 03 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग – 75 आवेदकों ने भाग लिया।जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल – 25 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर दिया गया।

भर्ती कैंप में पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त कंचन माला किस्कू, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...

उप विकास आयुक्त ने कलियासोल प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण तथा तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश...