Home झारखण्ड एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास विफल
झारखण्डक्राईमजुर्मराज्य

एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास विफल

Share
Share

गिरिडीह । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।यह घटना तब सामने आई, जब पटेल नगर निवासी उमाकांत बाजपेई बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे।
उन्होंने एटीएम में कार्ड डाला, लेकिन राशि नहीं निकली।इसके बाद वे पास के दूसरे एसबीआई एटीएम की ओर चले गए। दूसरे एटीएम में पहुंचते ही उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपए की निकासी का मैसेज आया। उन्हें तुरंत संदेह हुआ और वे पहले एटीएम की ओर लौटे।वापस पहुंचने पर उमाकांत बाजपेई ने देखा कि एक युवक उनके निकाले हुए 10 हजार रुपए लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनबाद के तेतुलमारी निवासी आनंद रवानी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मौके की जांच से पता चला कि चोरों ने एटीएम मशीन के कैश आउटलेट पर सेलोटेप लगाकर पैसे फंसाने की तरकीब अपनाई थी। वे ग्राहक के जाने का इंतजार कर रहे थे ताकि फंसे हुए पैसे निकाल सकें। इसी दौरान उमाकांत बाजपेई के पैसे फंसाने का प्रयास किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित जनता...

एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।

61.12% मतदाताओं की मैपिंग पूरी। टुंडी विस में सर्वाधिक, धनबाद व झरिया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला के...

एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।

धनबाद । सदर अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक...