Home झारखण्ड कलेक्ट्रेट में बनेगा डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर।
झारखण्डराज्य

कलेक्ट्रेट में बनेगा डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर।

Share
To provide IT training to the employees, a data center cum training center will be built in the Collectorate.
Share

कर्मियों को आईटी ट्रेनिंग देने के लिए, कलेक्ट्रेट में बनेगा डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर।

धनबाद । आंगनबाड़ी सेविका तथा जिला प्रशासन के अन्य कर्मियों को आईटी की ट्रेनिंग देने के लिए कलेक्ट्रेट में डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। यह निर्णय उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में आयोजित डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में लिया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कलेक्ट्रेट में 50 कंप्यूटर के साथ डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बन जाने से जिला स्तर पर आंगनबाड़ी सविका सहित अन्य कर्मियों को आईटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष कर इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

बैठक में हाई स्पीड इंटरनेट लीज लाइन लेने पर भारत संचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साथ-साथ ई डिस्टिक मैनेजर कार्यालय के सुदृढ़ीकरण, टेलीकॉम टावर अधिष्ठापन सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआइ अमित कुमार, बीएसएनएल के एजीएम जी.एन. दास, सीएससी मैनेजर मो. अंजार हुसैन व अन्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बीसीसीएल सीएमडी से झारखंड के आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग।

बीसीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय व कोलियरी कार्यालयों में झारखंड आंदोलनकारी महापुरुषों की...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...