Home झारखण्ड होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।
झारखण्डराज्य

होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

Share
District level peace committee meeting regarding Holi festival.
Share

विजय जुलूस निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य – उपायुक्त

किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे हुड़दंगी – एसएसपी

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका चुनाव में विजय होने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके अलावा चुनाव को लेकर शहर में लगे प्रत्याशियों के झंडे, बैनर, पोस्टर इत्यादि को हटाने का भी आदेश जिला प्रशासन ने दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति की बैठक में जो समस्या प्रकाश में आई है उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होलीका दहन एवं होली पर्व को लेकर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। उन्होंने जिले वासियों को आश्वस्त किया कि अन्य पर्व त्यौहार एवं नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

बैठक में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि विभिन्न त्यौहार मनाने में धनबाद ने हमेशा मिसाल कायम की है। इस बार भी धनबाद मिसाल कायम करेगा। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने और अपनी जिम्मेदारी स्वयं निभाने का अनुरोध किया।

शांति समिति की बैठक में भोला राम, कयुम खान, राम विलास राम, राम गोपाल भुवानिया, अजीत कुमार मिश्रा, मेराज खान, भगत सिंह, मुख्तार खान, बैजनाथ यादव, घनश्याम ग्रोवर, विजय शर्मा, मदन महतो, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार पाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

जिसमें मुख्य रूप से अगजा के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने, डस्ट से बचने के लिए सड़क पर जल छिड़काव करने, किसी पर जबरन रंग न डालने, मोहल्लों की साफ सफाई कराने, पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने, होली के दिन (4 मार्च को) कोल माइनिंग एरिया में हाइवा जैसे भारी वाहनों का परिचालन बंद रखने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने, हुड़दंगियों को होली से पहले हिरासत में लेकर थाना में बैठने, बाजार में बिकने वाले रंग एवं अबीर की गुणवत्ता की जांच करने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने शांति समिति की बैठक में प्राप्त सभी सुझावों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...