Home झारखण्ड एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 लोगों की होगी नियुक्ति।
झारखण्डराज्य

एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

Share
Under NHM, 141 people will be appointed to 18 posts.
Share

उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश।

जालसाजों के फोन आने पर स्क्रीनशॉट लेकर 112 अथवा 0326-2311807 पर करें सूचित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर 141 लोगों की होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया अप्रैल महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है। नियुक्ति के लिए 956 लोगों ने आवेदन दिए हैं। इसको को लेकर उन्होंने उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीएलएओ राम नारायण खालको, डीपीएम प्रतिमा कुमारी के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस भर्ती का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

साथ में उपायुक्त ने अभ्यार्थियों से अपील की, कि किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा जैसे (पैसे की लेनदेन) आदि के झांसे में नहीं आए। अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। नियुक्ति के लिए पैसे का लेनदेन आदि किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होने पर या किसी जालसाज का फोन आने पर उसका स्क्रीनशॉट और नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें। साथ ही जालसाजों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।

धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला...

कतरास की प्यास बुझाने के लिए जनता का शंखनाद।

डॉ. विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने रेलवे और...

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम.

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम “अभिव्यंजना” का...