Home झारखण्ड अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश,सरकारी जमीन बचाने को लेकर हुए एकजुट
झारखण्डराज्य

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश,सरकारी जमीन बचाने को लेकर हुए एकजुट

Share
Share

धनबाद । गोविंदपुर अंचल अंतर्गत कुर्मीडीह मौजा के ग्रामीण सोमवार की सुबह करीब 8 बजे दर्जनों की संख्या में कुर्मीडीह चौक के समीप 66 खाता की सरकारी जमीन को बचाने के लिए एकजुट हुए।अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं।सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार इसकी लिखित शिकायत संबंधित पदाधिकारियों को करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बैठक कर ग्रामीणों ने एकजुट होकर जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने का निर्णय लिया।उसी के तहत ग्रामीणों ने मिलकर अवैध घेराबंदी को हटाया।

स्थानीय ग्रामीण द्वारका प्रसाद साव ने कहा कि असामाजिक तत्व फिरोज अंसारी,आफताब अंसारी,अख्तर अंसारी समेत कई अन्य लोग कार में सवार होकर आए और हथियार लहराते हुए मौके से निकल गए।उक्त असामाजिक तत्वों ने कुर्मीडीह चौक के समीप अपनी कार से एक स्थानीय ग्रामीण युवक को कार दुर्घटना से मारने का प्रयास किया।किसी तरह युवक ने जान बचाई तो जबरन ऐसे तत्वों ने अपनी कार में उठाकर अपहरण करने का प्रयास किया।लेकिन ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने एवं दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के कुर्मीडीह चौक पहुंचने पर असामाजिक तत्व मौके से भाग निकले।ग्रामीणों का कहना है कि भय का माहौल बनाकर असामाजिक तत्व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार के कदम उठाने पर प्रशासन की भूमिका भी संदेहास्पद है।बरवाअड्डा पुलिस के कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है।ग्रामीण कई बार जिला के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग भी कर चुके हैं।गोविंदपुर सीओ धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने सरकारी जमीन की बात कही है।इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।असामाजिक तत्व का मनोबल बढ़ा हुआ है, लेकिन ग्रामीण का कहना हैं कि किसी भी हाल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने नहीं देंगे।


मामले में डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती ने कहा कि कई असामाजिक तत्वों का नाम आया है।घटना की जांच हो रही है।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं या षड्यंत्र रच रहे हैं।उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अंचल सीओ से बात कर नियमानुकूल कार्रवाई होगी।सीओ को निर्देश देते हुए कार्रवाई करेंगे।सरकारी जमीन बचाने का कार्य सीओ के अधीनस्थ है।इसके लिए उन्हें निर्देशित जरूर करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...