Home झारखण्ड सदर अस्पताल में महिला का सफलतापूर्वक हुआ गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन
झारखण्डराज्यस्वास्थहेल्थ

सदर अस्पताल में महिला का सफलतापूर्वक हुआ गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन

Share
Share

निजी अस्पताल में लगते 60 से 70 हजार रुपए, आयुष्मान कार्ड का मिला लाभ

धनबाद : धनबाद के सदर असपताल में एक महिला का मायोमेक्टोमी के बाद गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यदि महिला यही ऑपरेशन किसी भी निजी अस्पताल में कराती तो उनके 60 से 70 हजार रुपए खर्च होते।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि झरिया की रहने वाली 47 वर्षीय संजीदा खातून, पति मोहम्मद शेख, लगभग दो साल से पेट में दर्द और मासिक में अधिक रक्तश्राव से परेशान थी। गरीबी के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ थी।

उन्हें सहिया से सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण और यहां मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी मिली। तत्पश्चात वह अपने पति के साथ अस्पताल पहुंची और स्त्री रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार से मिली। उन्होंने महिला की जांच की और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला के हामी भरने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी जिसे पहले निकाला गया। उसके बाद गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन किया गया।

डॉ संजीव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर और सामान्य है। यदि इस ऑपरेशन को महिला किसी भी प्राइवेट अस्पताल में कराती तो कम से कम उनके 60 से 70 हज़ार रुपये खर्च होते। महिला के पास आयुषमान कार्ड था। जिसका उन्होंने इस्तेमाल कर सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया।

ऑपरेशन दल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार, निश्चेतक डॉ आनंद, ओटी असिस्टेंट मधुसूदन मरांडी तथा ओम प्रकाश शामिल थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...