छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिले के राजनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 रानीपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी राजन कोरी के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पल भर में परिवार का आशियाना मलबे के ढेर में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की तीव्रता से घर का पक्का लेंटर भरभराकर गिर गया, दीवारें ढह गईं और लोहे के गेट तक फटकर दूर जा गिरे।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य सुरक्षित दूरी पर थे, जिससे जनहानि टल गई, लेकिन घर का सारा सामान और छत पूरी तरह नष्ट हो गई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि वे फिर से अपने सिर पर छत खड़ी कर सकें।
बता दें परिवार के सदस्य मजदूरी करते है ओर दूसरो का घर बनाते है
चार पाँच सालो से मजदूरी कर घर बनाया था,लेकिन सिलेंडर के विस्फोट ने सारा घर तहस नहस कर दिया।
Leave a comment