Home मध्य प्रदेश खनियाधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन।
मध्य प्रदेशराज्य

खनियाधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन।

Share
Heavy action by the administration in Himmatpur of Khaniyadhana.
Share

4 जेसीबी से रौंदी गई 125 बीघा लहलहाती फसल,छावनी बना गांव।

खनियाधाना । तहसील के ग्राम हिम्मतपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 4 जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 125 बीघा क्षेत्र में खड़ी हरी-भरी फसल को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।अधिकारियों के आगे बेअसर रही ग्रामीणों की मिन्नतें।कार्रवाई के दौरान मौके पर हृदय विदारक दृश्य भी देखने को मिले। जैसे ही जेसीबी मशीनों ने लहलहाती फसल को उखाड़ना शुरू किया, ग्रामीण और किसान अधिकारियों के पैरों में गिर पड़े। ग्रामीणों ने रोते-बिलखते हुए अधिकारियों के सामने लाख फरियादें कीं और हाथ जोड़कर फसल कटने तक का समय मांगा, लेकिन प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। ‘कानून की सख्ती’ के आगे किसानों की चीख-पुकार अनसुनी कर दी गई और देखते ही देखते करोड़ों की भूमि पर मेहनत से उगाई गई फसल मिट्टी में मिल गई।

छावनी में तब्दील हुआ पूरा क्षेत्र
कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मौके पर तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर परिषद का अमला और खनियाधाना थाना प्रभारी अपने पूरे पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। राजस्व विभाग की ओर से आर.आई., पटवारी और कोटवारों की टीम ने सीमांकन कर अपनी देखरेख में बेदखली की इस प्रक्रिया को पूरा कराया।

करोड़ों की सरकारी भूमि कराई गई मुक्त प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे में थी। शासन के निर्देशों पर मुस्तैदी दिखाते हुए प्रशासन ने इस बेशकीमती सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया है। जहाँ एक ओर प्रशासन इसे अपनी बड़ी सफलता मान रहा है, वहीं दूसरी ओर लहलहाती फसल पर चले इस ‘पीले पंजे’ की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम। खुशी...

संजीव सिंह के मेयर बनने पर अनंत श्रीकृष्णा ने दी बधाई।

धनबाद (झारखंड) । धनबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर...

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 86303 आवेदन स्वीकृत।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बिरसा...