Home मध्य प्रदेश सरकारी स्कूलों की पोल खोल अभियान को लेकर प्रेस वार्ता
मध्य प्रदेशराज्य

सरकारी स्कूलों की पोल खोल अभियान को लेकर प्रेस वार्ता

Share
Share

शिवपुरी । शिवपुरी में स्कूलों की जर्जर और खस्ताहाल स्थिति को लेकर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शांतनू कुशवाह, शहर अध्यक्ष समीर खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने NSUI के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर “सरकारी स्कूलों की पोल खोल अभियान” शुरू किया है। जिसको लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

NSUI के जिलाध्यक्ष शांतनु ने बताया कि हमने शिवपुरी शहर के 9 और पिछोर क्षेत्र के 2 स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमे स्कूलों की हालत अत्यंत खराब पाई गई। कई विद्यालयों की छतें जर्जर हैं, जिनसे बारिश का पानी टपकता है। कुछ स्कूलों में पीने के पानी तक की भी व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब शहरी क्षेत्र के स्कूलों की यह दशा है, तो ग्रामीण इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
राजस्थान के झालावाड़ में हाल ही में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद एनएसयूआई ने शिवपुरी जिले के स्कूलों की जमीनी हकीकत उजागर की है।
शासन, प्रशासन और शिक्षा विभाग तब तक कार्रवाई नहीं करेंगे जब तक कोई हादसा न हो जाए। यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी, तो एनएसयूआई जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ कलेक्ट्रेट और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरों का दुस्साहस पुलिस के घर में ही की गई चोरी।

जोगता थाना में पदस्थापित मुंशी रेखा कुमारी के घर लाखों की चोरी।...

धनबाद को मिलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 11 मार्च को होगा उद्घाटन।

48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेन, इनमें से...

बड़की बौआ में होगा श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन।

धनबाद । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के...

दमोह में 16 साल के लड़के की हत्या, खून पीकर मांस खाने की कोशिश

मध्य प्रदेश के दमोह में 58 वर्षीय गुड्डा पटेल ने 16 साल...