Home क्राईम मायापुर पुलिस ने 12 घंटे में हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

मायापुर पुलिस ने 12 घंटे में हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Share

मायापुर । मायापुर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले एक आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।यह घटना 1 अगस्त की रात की है, जब शिवराज गांव के हरीराम आदिवासी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी केशरबाई से झगड़ा किया। झगड़े के दौरान, उसने लोहे के कुदाल से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अगले दिन मृतक के बेटे प्रेमचंद की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया।टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरीराम को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल भी बरामद कर लिया। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...