Home राजनीति अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज पूछे कई सवाल ?
राजनीति

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज पूछे कई सवाल ?

Share
Share

केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया है। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के इस कदम की आलोचना की है। 1975 में जिस दिन आपातकाल लगाया गया उसे दिवस के रूप में मनाने के फैसले को पीएम मोदी द्वारा सुर्खियां बटोरने की एक कवायद करार दिया है। वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी से अन्य दिवस को लेकर कई सवाल किए

अखिलेश यादव ने कहा कि 30 जनवरी को ‘बापू हत्या दिवस’ व ‘लोकतंत्र हत्या दिवस’ के संयुक्त दिवस के रूप में मनाना चाहिए क्योंकि इसी दिन चंडीगढ़ में भाजपा ने मेयर चुनाव में धांधली की थी।

सपा प्रमुख ने पोस्ट में सवाल करते हुए कहा भाजपा बताए कि मणिपुर में नारी के मान-अपमान हत्या दिवस, हाथरस की बेटी हत्या दिवस, लखीमपुर में किसान हत्या दिवस, कानपुर देहात में माँ-बेटी हत्या दिवस, तीन काले क़ानूनों से कृषि हत्या दिवस को मनाने के लिए कौन सी तिथि चुनी जाए।

अखिलेश यादव ने पेपर लीक करके हुए परीक्षा प्रणाली हत्या दिवस, अग्निवीर से हुए सामान्य सैन्य भर्ती हत्या दिवस, बेरोज़गारी से हुए युवा सपनों के हत्या दिवस, बढ़ती महंगाई से हुए आम परिवारों के भविष्य के हत्या दिवस, नोटबंदी व जीएसटी लागू करने से हुए व्यापार हत्या दिवस पर सवाल किया।

अखिलेश यादव ने कहा, यश भारती जैसे पुरस्कार बंद करने से हुए हुनर-सम्मान हत्या दिवस, जनसंख्या में आनुपातिक प्रतिनिधित्व न देकर सामाजिक न्याय का हत्या दिवस, सरकारी नौकरी के अवसर ख़त्म करके आरक्षण के हत्या दिवस, पुरानी पेंशन के हत्या दिवस, संदेहास्पद हो गये ईवीएम न हटाकर बैलेट पेपर हत्या दिवस जैसे भाजपा राज में आए अनेक काले दिनों के लिए कौन सी तिथि का चयन किया जाए ?

राजद के नेता मनोज झा ने सुझाव दिया कि भाजपा सरकार पहले 30 जनवरी को जिस दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी उसे “गांधी हत्या दिवस” घोषित करे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

एनपीपी के संस्थापक पी.ए संगमा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

रांची । झारखंड,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,पांडिचेरी,तमिलनाडु,कर्नाट,उड़ीसा सहित अन्य प्रदेशों में पी.ए संगमा की पुण्यतिथि...

नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने समर्थकों संग निकाला विजय जुलूस।

धनबाद । नगर निगम के वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मण्डल...

कुड़मी समुदाय को एकजुट होने से रोक रहीं हैं सरकार : देवेंद्र नाथ महतो

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न। रांची ।...