Home राजनीति राघव ने राज्यसभा में बजट पर दिया ऐसा भाषण,बिफर गए बीजेपी नेता
राजनीति

राघव ने राज्यसभा में बजट पर दिया ऐसा भाषण,बिफर गए बीजेपी नेता

Share
Share

मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट की चर्चा देश में हर तरफ हो रही है। एक ओर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के द्वारा इस बजट की सराहना की जा रही है औऱ इसे ऐतिहासिक बताया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा इस बजट का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। INDIA गठबंधन के नेताओं की तरफ से इस बजट को “प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाओ” बजट का नाम दिया गया है। वहीं बुधवार को बजट के मामले में आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एनडीए सरकार को घेरा। आप सांसद राघव ने राज्यसभा में सरकार को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर इस बजट से देश का हर वर्ग निराश है।

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर इस बजट से देश का हर वर्ग निराश

राज्यसभा में चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा ने अपना सब कुछ बीजेपी को दिया, उन्हें इस बजट में कुछ नहीं दिया गया। लेकिन बिहार और आंध्र प्रदेश राज्य को सब कुछ दे दिया गया। उन्होंने कहा की सी.एम.आई.ई. जैसे इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक इस देश में आय तो नही बढ़ रही लेकिन महंगाई हर साल बढ़ रही है। इंडेक्सेशन छीन कर इस देश के इन्वेस्टर्स को दिया गया, जोकि सबसे बड़ा झटका है। यह छीन कर बीजेपी अब महंगाई पर भी टैक्स ले रही है। सांसद राघव ने कहा कि दिल्ली जिसका शेयर इन टैक्स में काफी ज्यादा है उसे भई इस साल भी कुछ नहीं दिया गया और राज्य के साथ पक्षपात किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी – दुलाल भुइयाँ

जमशेदपुर । झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता दुलाल भुइयाँ ने...

अवैध अफीम की खेती पर पुलिस ने की कार्रवाई,आधा एकड़ फसल नष्ट।

छतरपुर (मध्य प्रदेश) : छतरपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...