Home राजनीति झूठ बोलकर नहीं मिलती अनशन की शक्ति,स्वाति मालीवाल आतिशी पर तंज !
राजनीति

झूठ बोलकर नहीं मिलती अनशन की शक्ति,स्वाति मालीवाल आतिशी पर तंज !

Share
Share

 

दिल्ली में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी की आज सुबह अचानत तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके आनन फानन में LNJP हास्पिटल में भर्ती कराया गया. अभी वहां उनका इलाज चल रहा है. जिसके बाद अब आतिशी का ये आमरण अनशन खत्म हो गया. लेकिन आतिशी के इस अनशन खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर आतिशी पर जोरदार तंज कसा जिसकी चर्चा अब दिल्ली समेंत पूरे देश के सियासी गलियारों में हो रही है.

दरअसल स्वाती ने अपने ट्वीट में लिखा कि. आतिशी जी, गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है.

मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फाँसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना.

संघर्ष की राह बहुत मुश्किल होती है। कई साल ज़मीन पे संघर्ष करके ही अनशन करने की शक्ति हासिल होती है। दूसरों के बारे में पूरा दिन झूठी और गंदी बातें बोलके नहीं.

ख़ैर, आशा है जल्द आप का स्वास्थ्य ठीक होगा और आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी,

जबसे ये ट्वीट स्वाती ने किया है. तभी से ये सवाल उठ रहे हैं कि,आम आदमी पार्टी में अब महिला नेताओं के कई गुट हो गए हैं एक गुट स्वाती मालीवाल का है वहीं एक गुट आतिशी का है और तीसरा और सबसे बड़ा गुट केजरीवाल की गैर मौजूदी में सुनीता केजरीवाल का है.

आतिशी के आज हास्पिटल पहुंचने की जब खबर सामने आई तो आदमी पार्टी की ओर से ये बयान सामने आया था कि.आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और मंगलवार सुबह तीन बजे 36 तक गिर गया, पार्टी ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए था कि उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है.

आपको बतादें कि आतिशी ने दिल्ली में लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी के बीच 21 जून को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी और भाजपा शासित हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी के लिए पानी छोड़ने की मांग की थी। उन्होंने हरियाणा पर 100 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी जारी करके दिल्ली के लगभग 28 लाख लोगों को वंचित करने का आरोप लगाया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

एनपीपी के संस्थापक पी.ए संगमा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

रांची । झारखंड,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,पांडिचेरी,तमिलनाडु,कर्नाट,उड़ीसा सहित अन्य प्रदेशों में पी.ए संगमा की पुण्यतिथि...

नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने समर्थकों संग निकाला विजय जुलूस।

धनबाद । नगर निगम के वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मण्डल...

कुड़मी समुदाय को एकजुट होने से रोक रहीं हैं सरकार : देवेंद्र नाथ महतो

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न। रांची ।...