Home राज्य लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “ऑपरेशन सिंदूर” गीत लॉन्च
राज्यझारखण्ड

लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “ऑपरेशन सिंदूर” गीत लॉन्च

Share
Share

देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गीत के पोस्टर का किया अनावरण

राँची। गुरुवार को रांची के युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी का “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित बना गीत ” सिंदूर ” का लॉन्चिंग देश के यशस्वी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची स्थित अपने कार्यालय में किया।

इस गीत के माध्यम से आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय सेना के वीरता और समर्पण को समर्पित किया है।साथ ही साथ पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की शहादत को नमन कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

इस गीत के माध्यम से आशुतोष ने भारतीय सेना की बहादुरी और देशभक्ति को सलाम किया है।यह गीत भारतीय सेना के पराक्रम और उनके हौसलों की कहानी को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। पूरे विश्व में भारत देश नंबर वन देश बन चुका है।देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों और उसके आका को मार कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने आशुतोष द्विवेदी को इस नए गीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

इस गीत के निर्माता अतिंद्र नाथ वैध गीतकार संतोष साहिल,संगीतकार हर्ष उपाध्याय हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धूमधाम से संपन्न हुई मुखिया भीम लाल रजक की लड़की की हल्दी रस्म।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...