Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, जमीन में गाड़कर रखी गई थी 10 करोड़ की शराब
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, जमीन में गाड़कर रखी गई थी 10 करोड़ की शराब

Share
Share

प्रतापगढ़। जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता परसीपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। शराब के ड्रम ज़मीन के अंदर गाड़कर रखे गये थे।

फार्म हाउस के मालिक शराब माफिया गुड्डू सिंह ने अवैध रूप से तैयार शराब को परिसर के अंदर कथित रूप से बनाई गई गोशाला में भूसे के अंदर छिपाकर रखा था। आईजी प्रयागराज केपी सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में 96 ड्रम अवैध शराब बरामद कर ली गई थी। इनमें ओपी (शराब बनाने का केमिकल) भरा था। प्रत्येक ड्रम की कीमत बाजार में दो लाख रूपये बताई गई है। लगभग सभी ब्रांड के 36 बोरे ढक्कन भी मिले हैं। आईजी के मुताबिक एक लाख 23 हजार शीशियां भी फार्म हाउस के अंदर मिली हैं। इनमें बनाई गई अवैध शराब को भरकर बेचा जाता था। 27 सौ गत्ते एवं 133 पेटी बनी हुई शराब भी पुलिस ने बरामद की है। यह शराब लोकल ब्रांड की बताई जा रही है। इन्हें माफिया जिले के साथ आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था।

पुआल में छिपाई गई शराब पैकिंग की छह मशीनों को भी पुलिस ने बरामद किया है। इसी के साथ शीशियों पर लगाने के लिए करीब 15 लाख रैपर और बारकोड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने फार्म हाउस परिसर में मिट्टी के अंदर भी केमिकल भरे ड्रमों के छिपाए जाने की बात बताई। उसकी बरामदगी के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। आईजी ने बताया कि मिट्टी के अंदर करीब सौ ड्रम केमिकल छिपाया गया है। मिट्टी की खोदाई कर उन्हें बरामद किया जा रहा है। पुलिस ने आशंका जताई कि पुआल के नीचे भी शराब बनाने और पैकिंग की मशीन छिपाई गई है। उसे भी हटवा कर देखा जाएगा। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैश शराब के कारोबारी एवं फार्म हाउस के मालिक गुड्डू सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसकी मां गांव की निवर्तमान प्रधान है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...