Home उत्तर प्रदेश भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के GM सहित 10 गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के GM सहित 10 गिरफ्तार।

Share
Share

अलीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी SSP ने किया खुलासा।

अलीगढ़ । भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के जनरल मैनेजर सहित 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मीट फैक्ट्री के GM तबरेज से सांठगांठ से आरोपी अलीगढ़ व आसपास के जिलों से भैंस चोरी किया करते थे। चोरी की गई भैंसों का फेयर मीट फैक्ट्री में कटान किया जाता था। भैंस चुराने की घटनाओं में नवीन दी गड्डी लिखी गाड़ी का उपयोग होता था। एसएसपी के बताये अनुसार काफी समय से भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी।इसी को लेकर अलीगढ़ पुलिस काम कर रही थी। एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिससे अब भैंस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।फेयर मीट फैक्ट्री के जनरल मैनेजर तबरेज सहित 8 कर्मचारी चोरों से मिलकर भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिलाते थे। एसएसपी ने बताया कि सभी 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और अब आगे फैक्ट्री के विरुद्ध सीज कार्रवाई की जाएगी। कंपनी में पशु जाने से पहले उनकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद कटान एंट्री होगी।उक्त मामले का खुलासा एसएसपी नीरज जादौन ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...