महंत राजू दास द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर की गई टिप्पणी पर AIMIM का पलटवार।
अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) । अलीगढ़ में अयोध्या के हनुमानगढ़ से जुड़े महंत राजू दास द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी ने पलटवार किया है। एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी द्वारा उनकी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए विरोध जताया एवं कड़ी निंदा की हैं।बता दें अलीगढ़ में हिंदू सम्मेलन में महंत राजू दास ने एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर अभद्र टिप्पणी किया गया एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर यामीन खान अब्बासी द्वारा बताया गया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 800 हिंदू छात्र भी पढ़ते हैं,क्या वे भी आतंकवादी हो गए हैं?अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से राष्ट्रपति,डॉक्टर,इंजीनियर,आईपीएस,आईएएस निकलते हैं।जो देश का नाम रौशन करते है। एआइएमआइएम जवाब देना जानती है,जिस भाषा में बात करेंगे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।
Leave a comment