Home उत्तर प्रदेश 12 बीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।
उत्तर प्रदेशराज्य

12 बीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

Share
Dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances in 12 Bigha, mother's side alleges murder.
Share

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के 12 बीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। करीब 22 वर्षीय खुशनुमा का निकाह 12 बीघा निवासी अशरफ के साथ 1 वर्ष पहले हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग किया करते थे और अतिरिक्त दहेज के चलते खुशनुमा के साथ मारपीट की जाती थी और उस प्रताड़ित किया जाता था। परिवार में कई बार वाद विवाद हुआ था,लेकिन मायके पक्ष वाले हर बात को दरकिनार कर अपनी बेटी को समझाते थे। मंगलवार सुबह 8:00 बजे मायके पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी खुशनुमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव संदिग्ध अवस्था मे देखा और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डिजिटल सक्स इकट्ठा कर लिए हैं। इस दौरान मायके पक्ष के आरोपों के चलते पुलिस ने आरोपी पति अशरफ व उसके दो भाइयों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कतरी नदी छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर मंगलवार को...

झारखंड में SC की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ेंगे – गौतम मंडल

धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ वार्षिक महाअधिवेशन महाराज...

बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने...