Home उत्तर प्रदेश मैनपुरी : घरेलू विवाद में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेशजुर्म

मैनपुरी : घरेलू विवाद में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

Share
Share

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में एक सिरफिरे भतीजे ने घरेलू विवाद में चाकू से वार कर अपने चाचा की हत्या कर दी। घटना को जाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दरपुर गांव का है, जहां पर एक शराबी भतीजे ने नशे की हालत में मामूली विवाद को लेकर अपने चाचा को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। अविवाहित मृतक रामसहाय घर में अकेला सो रहा था। इसी बीच आरोपी भतीजा सुरजीत शराब के नशे में घर आता है और फिर चाचा को भद्दी भद्दी गालियां देने लगता है। मृतक रामसहाय इसका विरोध करता है और फिर हाथापाई शुरू हो जाती है। इसी बीच आरोपी सुरजीत अपने चाचा को चाकू मार कर फरार हो जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- राजनारायन सिंह चौहान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...