अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के गांव सुनाना में एक बारात के दौरान जातिगत गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दलित समाज की बारात पर कुछ दबंगों ने पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान डीजे सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि “छोरा जाटव का ले जायेगा” गाना बजाने को लेकर गांव में पहले से ही तनातनी थी। लड़की पक्ष की ओर से झगड़े की आशंका जताते हुए बारात आने से पूर्व थाने में लिखित तहरीर भी दी गई थी। इसके बावजूद बारात चढ़त के दौरान विवाद हो गया।स्थानीय पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में बारात को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाया गया।एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Leave a comment