Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।
उत्तर प्रदेशराज्य

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

Share
Visit of Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad.
Share

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री और जनपद कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री डॉ संजय निषाद ने जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौशाला सहित कई स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं और भी बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला।राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला सहित जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।


दरअसल कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद जनपद कानपुर देहात के दौरे पर रहे।जहाँ उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला,रसूलाबाद विधायक पूनम संख्वार और एमएलसी अविनाश सिंह चौहान के साथ मिलकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विस्तार से उनके कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने शंकराचार्य विवाद के बहाने विपक्ष को जमकर घेरा और उन्हें धर्म के मामले में राजनीति न करने की सलाह दी। साथ ही कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने तंज भी कसा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बीसीसीएल सीएमडी से झारखंड के आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग।

बीसीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय व कोलियरी कार्यालयों में झारखंड आंदोलनकारी महापुरुषों की...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...

होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

विजय जुलूस निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य –...