Home उत्तराखंड हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर  
उत्तराखंड

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर  

Share
Share

उत्तराखंड। दिनेशपुर के मोहनपुर गांव में बुधवार को मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एक मोटरसइकिल की बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को रुद्रपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें की दिनेशपुर के मोहनपुर गांव के सड़क पर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी दूसरी ओर से आ रही मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उकी बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

दिनेशपुर के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मोहनपुर गांव में मोटरसाइकिल पर तीन युवक जा रहे थे, तभी इनकी बाइक में दूसरी ओर से आ रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल ट्रैक्टर-ट्राली सहित मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

रिपोर्ट – डीके सरकार

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...