Home उत्तराखंड उत्तराखंड : किसान आंदोलन के समर्थन में बाजपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई महिलाएं  
उत्तराखंड

उत्तराखंड : किसान आंदोलन के समर्थन में बाजपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई महिलाएं  

Share
Share

उत्तराखंड। बाजपुर से आज सैकड़ों महिलाएं दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि सोमवार को मनाए जाने वाले महिला दिवस को लेकर किसानों द्वारा चलाई निशुल्क बसे चलाई गई हैं।

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए किसानों के आने और जाने के लिए बाजपुर से निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए महिलाएं पीछे नहीं हैं, जिसके चलते सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर पर मनाए जाने वाले महिला दिवस के लिए बाजपुर के सिंह सभा गुरुद्वारा और महाराजा पैलेस से दो निशुल्क बसें सुनीता बाजवा टम्टा के नेतृत्व में दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई।

सुनीता टम्टा ने बताया कि अपने हक के लिए किसान लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में  उनका साथ देने के लिए महिलाएं किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार तानाशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...