Home उत्तराखंड उत्तराखंड : बाजपुर में पशु तस्करों का आतंक से ग्रामीणों में दहशत
उत्तराखंडजुर्म

उत्तराखंड : बाजपुर में पशु तस्करों का आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Share
Share

उत्तराखंड। बाजपुर में पशु तस्करों का आतंक जारी है। पशु तस्कर लगातार पशुओं को घरों से चोरी कर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं पशु तस्कर लोगों पर गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी नूर हसन ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात कुछ लोगों ने उसके घर में बंधे दो मवेशियों को चोरी कर लिया। जब घर में हो रही हलचल को देखने के लिए नूर हसन बाहर गया तो पास की एक दुकान के पास 5  लोग पिकअप वाहन में मवेशियों को भर रहे थे।

नूर हसन ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो चोरों ने उस पर गोलियां चला दी। बाद में ग्रामीणों को आता देख चोर एक मवेशी को लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलाव केला खेड़ा के ग्राम टांडा आजम में भी चोरों ने लाडो देवी के घर से एक मवेशी को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने ग्रामीणों के साथ केलाखेड़ा थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत कार्रवाई की मांग है। पीड़ित महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी गांव में कई बार चोरों ने मवेशियों को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने कहा कि मवेशियों के चोरी होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- डी के सरकार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...