Home पश्चिम बंगाल कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार, मुझे है पूरा भरोसा
पश्चिम बंगाल

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार, मुझे है पूरा भरोसा

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि शाम होने तक हम जादुई आंकड़ें को पार कर जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा जारी है।

खबर लिखे जाने तक बंगाल में TMC अच्छी खासी बढ़त बनाए है। बीजेपी को सैकड़ा छूने में भी मुश्किल हो रही है। विजयवर्गीय ने कहा है कि डाक मत पत्रों गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर इशारा नहीं करते हैं। शुरुआती रुझानों में टीएमसी लगातार बीजेपी पर बढ़त बनाए हुए है।

बता दें कि पांचों राज्यों में से सबसे ज्यादा खास पश्चिम बंगाल का चुनाव माना जा रहा था। बीजेपी चुनाव से महीनों पहले ही राज्य में खासी सक्रिय हो गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य के दौरे कर रहे थे।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...