Home पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, कहा- बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, कहा- बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष

Share
Share

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्तिवार को पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी। 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है। ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं। आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन, हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...