Home पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, मांगी कोरोना वैक्सीन की 5.4 करोड़ डोज
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, मांगी कोरोना वैक्सीन की 5.4 करोड़ डोज

Share
Share

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से वैक्सीन से लेकर रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवाओं की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जितनी जल्दी संभव हो ये मदद भिजवाई जाए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते केसों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताने वालीं ममता बनर्जी ने पीएम को लिखे लेटर में भी बाहरियों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा, ”राज्य में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, बड़ी संख्या में बाहरी लोग चुनाव प्रचार और दूसरी वजहों से कुछ राजनीतिक दलों की ओर से आ रहे हैं। इस स्थिति में हमने महामारी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया है और तीन मुद्दों पर आपके हस्तक्षेप की जरूरत है।”

ममता बनर्जी ने लिखा, ”टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण है। खासकर हमारे राज्य में विशेषतौर पर कोलकाता में, जहां आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है। तेजी से टीकाकरण बहुत आवश्यक है। दुर्भाग्य से हमारे लिए भारत सरकार से टीकों की आपूर्ति दुर्लभ और अनिश्चित है, जोकि हमारे टीकाकरण पर नकारात्मक असर डाल रहा है। हमने 2.7 करोड़ लोगों का टीकाकरण करना है और हमें 5.4 करोड़ डोज की जरूरत है। हम आपसे तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हैं ताकि राज्य को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन मिल सके।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...