Home पश्चिम बंगाल शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानिए कैसा होगा सुरक्षा का घेरा
पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानिए कैसा होगा सुरक्षा का घेरा

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंत्रालय ने दोनों ही सांसदों को वाई प्लस (Y+) कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की है। सीआरपीएफ के जवान इनकी सुरक्षा करेंगे। आपको बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने टीएमसी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

“> बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही आ चुके हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी कम नहीं हो रही है। हाल ही में सीबीआई ने ममता कैबिनेट के मंत्रियों समेत टीएमसी के चार वरिष्ठ नेताओं को नारद स्टिंग ऑपरेशन केस में गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ गया। सत्तारूढ़ टीएमसी ने बीजेपी पर बदले की भावना से काम करने और उनके नेताओं को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले शुभेंदु अधिकारी पर भी विरोधियों ने इस केस में शामिल होने के आरोप लगाए।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...