Home Breaking News Top News इकबाल अंसारी ने मस्जिद के डिजाइन का किया विरोध, कहा- बाबर से कोई मतलब नहीं, बाबर हमारा मसीहा नहीं
Top Newsउत्तर प्रदेश

इकबाल अंसारी ने मस्जिद के डिजाइन का किया विरोध, कहा- बाबर से कोई मतलब नहीं, बाबर हमारा मसीहा नहीं

Share
Share
अयोध्या। धन्नीपुर में प्रस्तावित जमीन पर बनने वाली मस्जिद पर विवाद शुरू हो गया है। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मस्जिद के डिजाइन पर सवाल उठाए हैं। अंसारी ने कहा है कि मस्जिद का डिजाइन विदेशों की तर्ज पर है। इकबाल ने कहा कि हम भारत के लोग हैं और हम भारतीय शैली पर बनी मस्जिद को स्वीकार करेंगे।  मस्जिद को मस्जिद के नाम से ही लोग जाने बाबर से कोई मतलब नहीं, बाबर हमारा मसीहा नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत में जो मस्जिद का नक्शा बना है उसी आधार पर धन्नीपुर की मस्जिद का भी नक्शा हो। मस्जिद डिजाइनदार नहीं, साधारण होनी चाहिए। विदेशी नक्शे पर आधारित मस्जिद की जरूरत नहीं है।
इकबाल अंसारी ने कहा कि मस्जिद नुमाइश के लिए नहीं बल्कि नमाज पढ़ने के लिए बनाई जानी है। उन्होंने मस्जिद के ट्रस्ट पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि 70 साल मस्जिद के लिए लड़ाई लड़ी गई, आज किसी भी पक्षकार को पूछा नहीं गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...