Home मध्य प्रदेश भानपुर पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी।
मध्य प्रदेशराज्य

भानपुर पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी।

Share
Diesel stolen from a truck parked in Bhanpur petrol pump.
Share

CCTV में कैद वारदात,समनापुर पुलिस के लिए चुनौती बना गैंग।

डिण्डौरी (मध्य प्रदेश) : डिण्डौरी जिले में डीजल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।समनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात सामने आई है।
यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस घटना के बाद ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत का माहौल है।पुलिस की पहुंच से यह गैंग अभी दूर हैं।
भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाशों ने देर रात डीजल चोरी कर लिया।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
घटना समनापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार,ट्रक मालिक के कहने पर ड्राइवर ने समनापुर थाने में सूचना दे दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित अवधिया पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से भी डीजल चोरी की घटना हो चुकी है।

लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में भय का माहौल है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...