Home झारखण्ड डॉ आलोक विश्वकर्मा ने लिया पदभार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करना प्राथमिकता
झारखण्डराज्य

डॉ आलोक विश्वकर्मा ने लिया पदभार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करना प्राथमिकता

Share
Share

धनबाद । धनबाद के नए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पदभार लिया। इस अवसर पर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन ने पुष्पगुच्छ भेंट दकर उनका स्वागत किया।

पदभार लेने के बाद डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों के पास विकल्प की कमी है। इसलिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी गुणवत्ता के साथ पहुंचाई जा सकेगी। शहरी क्षेत्र के लोगों के पास बेहतर चिकित्सा के कई विकल्प हैं।

डॉ विश्वकर्मा 1 अगस्त 2022 से 1 अगस्त 2023 तक धनबाद में सिविल सर्जन रहे हैं। निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन का तबादला जोनल मलेरिया पदाधिकारी रांची के पद पर किया गया है।

मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह, वीबीडी सलाहकार श्री रमेश कुमार सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...