Home झारखण्ड स्थानीय लोगों ने किया सीआईएसएफ चेक पोस्ट बनाने का विरोध।
झारखण्डराज्य

स्थानीय लोगों ने किया सीआईएसएफ चेक पोस्ट बनाने का विरोध।

Share
Local people protested against the construction of CISF check post.
Share

धनबाद । बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए आउट सोर्सिंग कंपनी के बगल में सीआईएसएफ चेक पोस्ट बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।इस दौरान कुछ देर के लिये कंपनी का कार्य भी प्रभावित कर दिया।सूचना मिलने पर कोलियरी के पीओ जेके जयसवाल, मैनेजर अमित कुमार व अन्य पहुचे और आनदोलनकरियो से वार्ता की।बताया जाता है कि यहां नया कोल डंप बनाया जा रहा है।डंप से कोयला चोरी ना हो इसके लिये सीआईएसएफ का चेक पोस्ट बनाया जा रहा था।बिसपट्टिया के पास चेक पोस्ट बनाने की बात पर स्थानीय लोग भड़क उठे और इसका विरोध करना शुरू कर दिया।महिलाओं ने कहा कि यहां बगल में तालाब है। यहां की आबादी शौच व स्नान करने के लिए जाती है।चेक पोस्ट हो जाने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।साथ ही महिलाओं का लज्जा भंग होने का खतरा बना रहेगा।ऐसे में यहां कैंप बनाना कहीं से भी उचित नहीं है।प्रबंधन ने विरोध को देखते हुए चेक पोस्ट बनाने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।इसके बाद अधिकारी वापस लौट गये।विरोध करने वालो में राजकुमार दास, विकास बजरंगी, जाहिर शमी, सोनू खान, अमन कुमार, राहुल सिंह, दिलीप यादव, विक्रम यादव, कामेश्वर यादव, पवन यादव, उत्तम गुप्ता, विकास सिंह गोपाल , किशोरी यादव , नागेश्वर भुइयां व महिलाएं शामिल थीं।कोलियरी मैनेजर ने बताया कि कोल डंप के निकट चेक पोस्ट बनाने का लोगो ने विरोध किया।जिसके बाद अगली वार्ता तक चेक पोस्ट बनाने के कार्य को निरस्त कर दिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...