Home झारखण्ड 9 जुलाई का हड़ताल शत प्रतिशत रहा सफल – संयुक्त मोर्चा
झारखण्डराज्य

9 जुलाई का हड़ताल शत प्रतिशत रहा सफल – संयुक्त मोर्चा

Share
Share

धनबाद । संयुक्त मोर्चा के नेता एके झा, सीनियर एडवोकेट बृजेंद्र प्रसाद सिंह, मानस चटर्जी, एसएस डे, रंजय कुमार, रणविजय सिंह, भवानी बंदोपाध्याय, सपन बनर्जी, हरिप्रसाद पप्पू, प्रीतम रवानी, अरविंद सिंह ने संयुक्त प्रेस व्यक्तव्य में कहा कि 9 जुलाई को निर्धारित औद्योगिक हड़ताल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सहित पूरे कोल इंडिया लिमिटेड में शत-प्रतिशत सफल रहा। देश के 25 करोड़ मज़दूर सहित कोल इंडिया लिमिटेड के संगठित और असंगठित मजदूरों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए प्रथम पाली से ही हड़ताल को शांतिपूर्ण ढंग से सफल किया है। देश के इतिहास में बुधवार का हड़ताल ऐतिहासिक सफलता का रहा है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के मजदूरों ने ना तो एक छठांक कोयला उत्पादन किया और ना तो एक छठांक कोयला का डिस्पैच हुआ।श्री झा ने कहा कि हम बीसीसीएल के सभी मजदूर संगठन और इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दल सामाजिक संगठन झारखंड के आमजनों के सहयोग व समर्थन के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
श्री झा ने कहा कि इस हड़ताल के साथ कोयला मजदूरों के अलावे बीमा, बैंक, कंस्ट्रक्शन, पब्लिक सेक्टर के मजदूरों ने पूरी ईमानदारी ,निष्ठा और ताकत के साथ हड़ताल को सफल रखने में कामयाबी हासिल की है। इस हड़ताल ने आउटसोर्सिंग मजदूरों के मनोबल को बढ़ाया है।सरकार के पूंजीवादी सोच नीति और नियत मजदूर विरोधी कानून को लोकतांत्रिक ढंग से ऐतिहासिक विरोध दर्ज किया है।
भारतीय मजदूर संघ के नेताओं के पूंजीवादी सोच ,मजदूर विरोधी नियत सरकार परस्त विचारधारा को बेनकाब करते हुए उन्हें यूनिट स्तर से कॉर्पोरेट स्तर तक अपनी हैसियत का ज्ञान करा दिया है। उनका हर प्रयास भारत सरकार के सहयोग के बावजूद हड़ताल को विफल करने में कामयाब नहीं हुआ।हम झारखंड के श्रमिकों ,मजदूर किसानों और श्रमिक संगठनों को जिसने आज के हड़ताल में संयुक्त मोर्चा का साथ दिया है। उसके प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं।हमारी एकता बरकरार रहेगी।जब तक भाजपा सरकार से इन काले कानून को वापस कराने में हम कामयाब नहीं हो जाते।हमारी एकता, हमारा न्याय पक्ष और मजदूरों का समर्थन हमारी सफलता का मंत्र है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...