Home झारखण्ड प्रथम जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स में धनबाद के खिलाड़ियों ने जीते 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल
झारखण्डराज्य

प्रथम जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स में धनबाद के खिलाड़ियों ने जीते 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल

Share
Share

राँची । पैरालिंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित प्रथम जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड रांची में हुआ। जिसमें झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलो से दिव्यांग खिलाड़ी पहुंचे थे। धनबाद ज़िले से 4 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

  1. भीम कुमार महतो (कपुरीया), कैटोगरी टी-40 में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल या भाला फेक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
  2. सोहेल अंसारी (लकड़का), कैटोगरी टी-37 में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
  3. विकाश कुमार सॉ (लकरका 4 नंबर), कैटोगरी टी-37 कैटोगरी में 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
  4. अरुण महतो (तोपचांची), कैटोगरी टी-46 में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

धनबाद के कुल 4 खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

धनबाद जिला के नोडल ऑफिसर राज कपूर महतो‌ एवं दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार भुइयां एवं सचिव गोवर्धन रजक ने दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं हार्दिक बधाई दी।

मौके पर अजय कुमार पासवान , सुनील वर्मा, शेरू भुइयां एवं आजाद ने भी बधाई दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles