Home झारखण्ड हम पूरे जिले में युवा मोर्चा को मजबूत आधार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं – सूरज महतो
झारखण्डराजनीतिराज्य

हम पूरे जिले में युवा मोर्चा को मजबूत आधार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं – सूरज महतो

Share
Share

झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न

धनबाद । झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस धनबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने की।

मीडिया को संबोधित करते हुए सूरज महतो ने कहा :-

“4 अगस्त से पूरे जिले में युवा मोर्चा का क्षेत्रीय भ्रमण शुरू होगा। प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटियों के गठन और संगठन विस्तार पर गहन चर्चा हुई है। हमारा लक्ष्य है कि युवा मोर्चा को सशक्त, सक्रिय और संगठित स्वरूप दिया जाए।”

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, युवाओं को जोड़ने की रणनीति, बूथ स्तर तक पहुँचने का रोडमैप जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक विमर्श किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles