Home उत्तर प्रदेश नाले में डूबकर 8 वर्षीय मासूम की मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

नाले में डूबकर 8 वर्षीय मासूम की मौत

Share
Share

जिलाधिकारी ने कहा परिजनों को दिया जाएगा आर्थिक मदद

गोरखपुर । सोमवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच घोसीपुर लाला टोली निवासी अनीश की 8 वर्षीय बेटी आफरीन,टीले वाली मस्जिद के मदरसे से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी।इसी दौरान वह फिसलकर खुले नाले में जा गिरी।तेज पानी के बहाव में मासूम लगभग 50 मीटर दूर बह गई।स्थानीय लोगों ने उसे निकाला और जिला अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। शासन उत्तर पर जो भी मदद होगी,वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles