Home उत्तर प्रदेश भुजरिया कार्यक्रम में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्म

भुजरिया कार्यक्रम में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

शिवपुरी (म.प्र) । मध्य प्रदेश की पिछोर पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर गांव में आयोजित भुजरिया कार्यक्रम में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी बंदूक व कारतूस जब्त करने के साथ ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है।
रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने भुजरिया मेले में बंदूक से कई राउंड फायर दहशत फैलाई है।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम बडैरा मजरा हीरापुर निवासी रियाज पुत्र नशीर मोहम्मद उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की दुनाली बंदूक, दो जिंदा और दो चले हुए राउंड भी जब्त किए हैं।
आरोपी ने भुजरिया कार्यक्रम में पेड़ पर मटकी बांधकर कई राउंड फायर किए थे।इसके अलावा उसने बंदूक को एक अन्य व्यक्ति के कंधे पर रखकर भी फायर किया। इस कारण उस व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ गई।घटना के दौरान आरोपी के कई वीडियो बने थे। ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी : आरोपी दंपती के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार

धनबाद पुलिस ने फ्लैट ठगी के आरोपी विश्वरंजन तिवारी और सुचित्रा तिवारी...