Home उत्तर प्रदेश जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह
उत्तर प्रदेशराज्य

जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह

Share
Share

गोरखपुर।गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की जर्जर दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार पुरानी थी और हाल की तेज बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर निवासी विक्रम प्रसाद यादव, पुत्र हीरालाल यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। इस हादसे से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles