Home क्राईम नरवर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
क्राईमजुर्ममध्य प्रदेशराज्य

नरवर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Share
Share

शिवपुरी (मप्र) : शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने पैतृक जमीन के लालच में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा रविवार को कर दिया। बेटे ने अपने साले के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

2 सितंबर को घनसुन्दर कुशवाहा निवासी ग्राम पोहा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता इमरतलाल का शव गोलखांद दरगाह के पास पड़ा है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराबाई थी कि उसके पिता की किसी ने हत्या कर दी है। जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो उसने अपने रिश्तेदारों पर शक जताया, लेकिन पुलिस को जांच के दौरान उसी पर शक हुआ।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने मामले की जांच करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को सौंपी। जब नरवर पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पता चला कि हत्या की साजिश में मृतक का बेटा और उसका साला अंकित शामिल है।

जानकारी के अनुसार अंकित को मृतक की कमजोरी का पता था कि मृतक इमरतलाल तंत्र-मंत्र और दफीना जैसी बातों पर विश्वास करते हैं। उसने 20 नाखून वाले कछुए का लालच देकर मृतक को जंगल में बुलाया और वहां शराब पिलाकर नशे में घनसुन्दर और अंकित दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव फेंक दिया।
हत्या की असली बजह पैतृक जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मृतक ने हिस्सा देने से इनकार कर दिया था, जबकि बेटा जमीन हथियाना चाहता था। इसी लालच में उसने साले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और दो बाइकें बरामद कर ली हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...