Home उत्तर प्रदेश कन्नौज : ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे  
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे  

Share
Share

कन्नौज। जिले के बोर्डिंग मैदान में बुधवार को दिव्यांगों के ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने दिव्यागों को ट्राई साइकिल बांटी। दोनों नेताओं ने 250 दिव्यांगों को और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर अपने संबोधन प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पहले मुगलों और अंग्रेजो ने हमे मारा, क्योंकि उस समय हिंदुओं में एकता नहीं थी, लेकिन अब देश का हिंदू एक हो गया है। वह अपनी प्राचीन सभ्यता संकृति को समझ गया है। जब हिंदू एक हुआ तो देश मजबूत हुआ।

सांसद रवि किशन ने अपने भोजपुरी में भाषा में फिल्मी डायलाग बोलकर समा बांध दिया। उन्होंने कहा कि कन्नौज के हिंदुओं ने सुब्रत पाठक को चुनाव जितवाया है। सुब्रत पाठक हिंदुओ के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज कन्नौज की धरती पर आकर उनको अच्छा लगा। वहीं, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि कन्नौज जिले में खेल-कूद को लेकर कभी कोई कदम नहीं उठाये गए, लेकिन अब जिले में ओलंपिक संघ का गठन हो गया है। अब यहां के नौजवानो को खेल-कूद के संसाधन आसानी से मिल सकेंगे।

रिपोर्ट- सी.पी सिंह

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...