Home उत्तर प्रदेश अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने पैतृक संपत्ति विवाद मामले में न्याय को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात
उत्तर प्रदेशमनोरंजन

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने पैतृक संपत्ति विवाद मामले में न्याय को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

Share
Actor Chandrachur Singh met officials regarding the pursuit of justice in an ancestral property dispute case.
Share

Actor Chandrachur Singh ancestral property dispute : बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर अपनी पैतृक संपत्ति और हेरिटेज हवेली से जुड़े विवाद को लेकर अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अभिनेता का आरोप हैं कि फर्जी वसीयत के सहारे उनकी जमीन और हेरिटेज हवेली पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को अभिनेता अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मिले। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

फर्जी तरीके से संपत्ति पर कब्जा करने का लगाया आरोप

जलालपुर स्थित अपने आवास पर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह मीडिया से बातचीत की। उनका आरोप हैं कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी कीमती जमीन और एक ऐतिहासिक हेरिटेज हवेली पर अवैध कब्जा करने का प्रयास हो रहा हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा उनकी पैतृक संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने की साजिश रची जा रही है।

6 महीने पहले भी की गई थी शिकायत, दूसरी बार लगाई न्याय की गुहार

ज्ञात हो कि इस मामले में 6 माह पहले शिकायत की गई थी। जबकि, यह दूसरी बार हैं, जब अभिनेता को अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास आना पड़ा है। चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उन्होंने कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया है। वहीं, उनके भाई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और उन्हें जिला प्रशासन व न्यायपालिका से निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी उम्मीद है। अधिकारियों ने अभिनेता को पूरे मामले की गहराई से जांच कराकर उचित कानूनी कदम उठाने का भरोसा दिया हैं। जिससे जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद है।

चंद्रचूड़ सिंह के बारें में

चंद्रचूड़ सिंह एक भारतीय अभिनेता हैं। जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय किया हैं। उन्होंने 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और ‘जोश’ (2000) तथा ‘क्या कहना’ (2000) जैसी सफल फिल्मों में अपने अभिनय कर लोकप्रिय हो गए। वर्तमान में वेब सीरीज भी कर चुके हैं और कई आगामी समय में रिलीज होने को हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोते हुए एक्टर सतेंद्र सोनी का वीडियो वायरल, निर्माता पर गंभीर आरोप

मुंबई पहुँच जारी किया धन्यवाद वीडियो कहा हम सुरक्षित हैं Actor Satendra...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...