वाराणसी : भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की चर्चित फिल्म ‘वांटेड’ (2018) के निर्माता जसवंत कुमार को वित्तीय धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में वाराणसी की सारनाथ थाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और वाराणसी लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मामला साल 2017 का है। वाराणसी के रुस्तमपुर (चौबेपुर) निवासी सुरेंद्र यादव और उनके भाई वीरेंद्र यादव की फर्म ‘मेसर्स शिवा फिल्म ऐंड टीवी हाउस’ ने फिल्म ‘वांटेड’ के निर्माण के लिए निवेश किया था। मूल रूप से बस्ती जिले (गौर, इटबहार) के निवासी और ‘श्री जे सोहरता प्रोडक्शन हाउस’ के मालिक जसवंत कुमार ने 9 अक्टूबर 2017 को एक नोटरी साझेदारी करार किया था।
समझौते के तहत जसवंत कुमार को फिल्म से होने वाले मुनाफे के साथ सुरेंद्र यादव को कुल 78 लाख 20 हजार रुपये लौटाने थे। फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और सफल भी रही, लेकिन जसवंत कुमार ने पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया।

2022 में दर्ज हुई थी FIR, कोर्ट के वारंट पर हुई कार्रवाई
पीड़ित पक्ष के अनुसार, रकम का लेनदेन पहड़िया (सारनाथ) स्थित आईसीआईसीआई बैंक खाते के जरिए हुआ था। शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की थी, जिसके बाद तत्कालीन एसीपी के हस्तक्षेप पर अप्रैल 2022 में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी जसवंत कुमार लगातार जांच में सहयोग करने से बच रहे थे और फरार चल रहे थे। अदालत द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए जाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज की।
मुंबई में घेराबंदी कर पकड़ा गया
सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अवनीश मिश्रा, हेड कांस्टेबल शिवशंकर राय और अरविंद यादव की एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई। पुलिस को सूचना मिली कि जसवंत अंधेरी (पश्चिम) स्थित वीरा देसाई रोड इलाके के एक कंपाउंड में रह रहे हैं। सटीक निगरानी के बाद पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाराणसी ले आई।
- 78 lakh fraud bhojpuri producer
- bhojpuri cinema fraud case
- Bhojpuri Cinema News
- bhojpuri film wanted producer arrested
- bhojpuri movie wanted 2018
- Bhojpuri News
- bhojpuri producer arrested in mumbai
- jaswant kumar producer arrest
- jaswant kumar shree j soharta production
- mumbai police sarnath police action
- pawan singh news
- pawan singh wanted movie producer
- sarnath police station varanasi
- varanasi police arrest bhojpuri producer
Leave a comment