AI से अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप
लखनऊ: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों के बीच पहले भी कई बार मतभेद चर्चा का विषय रहे हैं, लेकिन इस बार मामला साइबर अपराध तक पहुंच गया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अंजना सिंह द्वारा खेसारी लाल यादव को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया।
अंजना सिंह ने लखनऊ स्थित साइबर क्राइम थाने में अभिनेता खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनकी तथा उनकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। इसके अलावा अभद्र टिप्पणियां, धमकियां और ऑनलाइन उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा।
शिकायत में अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव का नाम शामिल किया है। उनका आरोप है कि पॉडकास्ट में दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित अभियान चलाया गया, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया गया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनकी नाबालिग बेटी को भी इस अभियान का हिस्सा बनाकर मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और एआई तकनीक से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें प्रसारित की गईं। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य, जिनमें पोस्ट, वीडियो और स्क्रीनशॉट शामिल हैं, सुरक्षित रखे गए हैं।
साथ ही अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक समेत संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से इस मामले से जुड़े आवश्यक डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है, ताकि जांच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके।
फिलहाल लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- AI Deepfake
- AI fake images
- AI obscene photos
- Akhilesh Kashyap
- Anjana Singh
- Anjana Singh complaint
- Anjana Singh Cyber Complaint
- Bhojpuri Actress Anjana Singh
- Bhojpuri Cinema News
- Bhojpuri News
- Cyber Crime Investigation
- Cyber Crime Lucknow
- Entertainment News
- Hindi News
- Khesari Lal News
- Khesari Lal Yadav
- Khesari Lal Yadav controversy
- Krishna Bedardi
- Latest Bhojpuri News
- Online Harassment
- Sanjay Yadav
- social media controversy
- Viral News
Leave a comment